PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में एक्शन मोड में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा, सफाई अभियान शुरू कर मोहल्लों में लगवाई रोड लाइटें

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा कार्यभार संभालने के बाद से ही गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सरपंच ने गांव में स्वच्छता का संदेश देते हुए गलियों और विभिन्न मोहल्लों में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने गांव की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया।

वहीं, ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 2 की वाल्मीकि बस्ती और देवासी वास में रोड लाइटें लगवाई गईं। रोड लाइटें लगने से दोनों मोहल्लों में लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या दूर हुई और अब रात के समय भी गलियां बिजली की रोशनी से जगमगा उठेंगी। सरपंच की इस पहल से स्थानीय निवासियों में खुशी देखने को मिल रही है।
सरपंच भुराराम ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा सड़क पानी बिजली ओर साफ सफाई व्यवस्था ग्रामीणों के सहयोग से नियमित सुचारू बनाए रखा जाएगा, वही ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी समस्या परेशानी है तो संबंधित वार्ड पंच, ग्राम विकास अधिकारी और मुजे व्यक्तिगत फोन कर जानकारी दे जिससे समस्या समाधान के प्रयास किये जा सके।

इस दौरान सरपंच भुराराम सरगरा, उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेर सिंह पंवार , ग्राम विकास अधिकारी हितेश बामणिया, सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल,वार्ड पंच मूल सिंह पंवार, सूरज सिंह पंवार, हरी सिंह पवार, पूजन सिंह, गोविंद मीणा, राजू सिंह चौहान व समाज सेवक शिवनाथ सिंह आबुराज, विजय सिंह इंदा, चंपालाल सुथार, उम्मेदमल सुथार, बलवंत कुमार हीरागर सहित विभिन्न ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। नवनिर्वाचित सरपंच की ओर से शुरुआती दिनों में ही स्वच्छता और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दिए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच भुराराम की सराहना की।


