• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली की मासिक बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली द्वारा आज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय जो नगर पालिका परिसर बाली में स्थित है वहां पर दीपावली स्नेह मिलन एवम् वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई
बैठक में मुख्य अतिथि बाली जल दाय विभाग के अधिशासी अधिकारी रोहिताश मोबारस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब ज़ई ने  की 
इस मासिक बैठक में सबसे पहले सभी अतिथियों का वह नए सदस्यों का स्वागत किया गया

   समिति के अध्यक्ष ज़ई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की दीपावली के इस पावन अवसर पर हम सब का यह स्नेह  मिलन केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि हमारे आपसी प्रेम भाई चारे सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति का उद्देश्य केवल बैठक करना या कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है हमारा वास्तविक उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान सुरक्षा आत्म सम्मान और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना है हम उम्र में भले ही वरिष्ठ हो गए हो लेकिन हमारे अनुभव हमारी सोच हमारे संस्कार आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है हमें याद रखना चाहिए कि हम समाज की नींव है जिस पेड़ की जड़े मजबूत होती है वही पीढ़ियों तक छाया देता है हम बुजुर्ग उस पेड़ की जड़ है जिसकी छाया में आने वाली पीढ़ियां अपना भविष्य संवारती है मैं समाज की प्रत्येक परिवार से कहना चाहता हूं कि अपने माता-पिता और बुजुर्गों को केवल जिम्मेदारी मत समझिए उन्हें अपना सौभाग्य समझिए क्योंकि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान होता है उसे घर में संस्कार और खुशहाली का वास होता है हमारे बीच जाति धर्म जाति अमीरी गरीबी और छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं होना चाहिए

दीपावली हमें यही संदेश देती है कि  एक दीपक दूसरे दीपक को जलाता है उसका प्रकाश कम नहीं होता है बल्कि रोशनी और बढ़ जाती  हैं  ज़ई ने कहा दीपावली केवल दीप जलाने का त्यौहार नहीं है दीपावली हमें सिखाती है कि चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाई आए लेकिन हमें अपनी भीतर आशा विश्वास और सकारात्मक का दीपक हमेशा जलाए रखना चाहिए मैं आज सभी वरिष्ठ जन साथियों से एक बात कहना चाहता हूं उम्र का बढ़ना कमजोरी नहीं बल्कि अनुभव की पूंजी है सफेद बाल हमारी उम्र की निशानी नहीं बल्कि हमारे संघर्ष त्याग और जीवन के अनुभवों की पहचान है उम्र की ढलती शाम से कभी घबराइए मत अपने अनुभवों की दीप को कभी बुझाइए  मत जिंदगी हर मोड़ पर कुछ नया सिखाती हैं आप मुस्कुराते रहिएउम्र को अपनी कमजोरी बनाइये मत
हमने अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं परिवार बनाये बच्चों को शिक्षित किया समाज को दिशा दी और अपनी मेहनत से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सवारा
आज आवश्यकता है कि हम स्वयं  को कभी अकेला या उपेक्षित महसूस ना करें   कभी यह मत सोचिए कि हमारी उम्र कम होगयी है  अब हम क्या कर सकते हैं अरे साथियों अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है हमारे पास अनुभव है ज्ञान है संस्कार है और समाज को देने के लिए बहुत कुछ है
हमें अपने जीवन में उत्साह बनाए रखना है ना उम्र हमें रोक सकती है ना परिस्थितियों हमें झुका सकती हैं यदि हमारे मन में जीने का जज्बा और कुछ कर गुजरने का हौसला है आज का स्नेह मिलन हमें याद दिलाता है कि हम एक दूसरे के लिए और एक दूसरे का साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है
ज़ई  ने वरिष्ठ नागरिक सेवासमिति के अध्यक्ष होने के नाते सभी से आग्रह किया कि आज हम संकल्प लें कि
हम एक दूसरे के सुख दुख में सहयोगी बनेंगे
किसी भी वरिष्ठ नागरिक को अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे
समाज में प्रेम भाईचारा और सद्भावनाबढ़ाएंगे
जरूरतमंदों की यथा संभव सहायता करेंगे
आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार और जीवन के अनुभव देंगे दीपावली पर केवल अपने घर पर ही नहीं बल्कि अपने हृदय में भी प्रेम और मानवता के दीप जलाएंगे
ज़ई ने उपस्थित जल दाय  विभाग के अधिशासी अधिकारीजी से निवेदन किया की बाली में इस समय पानी की भयंकर विकट समस्या है इस पर आप किस प्रकार से इस समस्या का समाधान करवा कर बाली की जनता को राहत प्रदान करेंगे यह वरिष्ठ जन इस बैठक में जानना चाहते हैं इस पर अधिशासी अधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में बताया की बाली शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था एवं आगामी ग्ग्रीष्मकाल हेतु उपलब्ध जल स्रोतों एवं आगामी समय में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जलदाय विभाग विभाग निम्न कार्य करने जा रहा है वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था
बाली शहर की पेयजल आपूर्ति स्थानीय जल स्रोतों एवं जवाई बांध से की जा रही है

जवाई बांध सेजला पूर्ति बंद होने की स्थिति में आगामी समय में जवाई बांध से पेयजल आपूर्ति पूर्ण बंद होने की संभावनाओं को देखते हुए वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था स निश्चित करने पर भी अधिशासी अधिकारी ने बताया
नवीन नलकूपों का प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जवाई बांध से जलापूर्ति बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में छह नवीन नलकूपों का प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्तर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है
वर्तमान जल स्रोतों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बाली शहर में कुल 12 जल स्रोत संचालित है जिसे पेयजल आपूर्ति की जा रही है इन सभी स्रोतों का सुचारू संचालन एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा

टेल एंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहर के टेलएंड क्षेत्र में जहां कम दबाव एवं कम मात्रा में पानी पहुंचता है उन क्षेत्रों में अमृत 2.0योजना के अंतर्गत आवश्यक पाइपलाइन विस्तार एवं प्रतिस्थापन का कार्य प्राथमिकता  से करवाया जाएगा ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जासके
अभी बूस्टर लगाने पर कार्रवाई करने की बात बताई प्रथम बार पाबंद किए जाने के उपरांत यदि किसी उपभोक्ता द्वारा पुनः अवैध बूस्टर मोटर लगाई जाती है तो संबंधित की मोटर जप्त करने की नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी
अधिशासी अधिकारी जलदाय विभाग ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना आगामी समय में जवाई बांध पर निर्भरता कम करने तथा टेल एंडएंड क्षेत्र तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने हेतु उपरोक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा

सभी वरिष्ठ जनों ने अधिशासी अधिकारी को हर तरह का सहयोग मांगने पर सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा इस बैठक में पधारने पर अधिशासी अधिकारी का आभार भी व्यक्ति किया गया
ज़ई ने सभी सदस्यों को अवगत कराया की हमारे  दानदाता एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के सदस्य संपत राज राणावत मुंबई ने बताया  की भीषण गर्मी में  बाली की जनता के सामने पेयजल का गंभीर संकट आने वाले समय में खड़ा होगा

ऐसी स्थिति में अपने लोगों की सहायता में खड़े रहना हमारी संस्कृति है आने वाले तीन महीनों अप्रैल 27सेजून 27 तक  प्रतिदिन चार टैंकरों के माध्यम से बाली के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के रोटेशन पद्धति से पेयजल पहुंचवाने जाने की योजना बनाई है उन्होंने बताया कि इस भयंकर गर्मी में किसी प्यासे की प्यास बुझाना ही सबसे बड़ी सेवा है संपत राज राणावत मुंबई ने सभी से विनम्र अपील की है कि इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले औरअकाल की इस मार में बाली की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने सर्व सहमति से प्रस्ताव लेकर जन्म प्रतिनिधियों को  भेजने के लिए भी निवेदन किया सदस्यों ने बताया कि जालौर के आहोर तक नर्मदा का पानी आया हुआ है वहां से पाइपलाइन बिछाकर कर  अगर  sindhru फिल्टर प्लान तक पानी लाया जाता  हे तो वहां पर पूरा सिस्टम सेट है जवाई बांध से पानी फिल्टर प्लान में आता है और वहीं से आगे सभी जगह वितरण होता है इस व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजने हेतु प्रस्ताव लिया गया

ऐसा होने से पानी की समस्या का समाधान हो सकता है सभी ने बताया
इस मासिक बैठक स्नेह मिलन पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के उपाध्यक्ष लकमाराम परमार लकमाराम चौधरी हीरालाल मालवीया मदनलाल मारू जीवन दास बैरागी मूल सिंह राजपुरोहित ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपना उद्बोधन दिया

फालना अग्निकांड मैं फालना की उषा पुनमिया प्रकाश पुनमिया तथा गौतम पुनमिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई इस पर सभी सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट  किया तथा सभी ने सर्व सहमति से प्रस्ताव लिया के प्रशासन को दीपावली के त्योहार पर पटाखे की दुकानों को लाइसेंस देने से पहले सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करवाया जाए तथा पटाखे की दुकान घनी आबादी के क्षेत्र में नहीं होनी चाहिए जहां तक हो सके पटाखे की दुकान शहर के बाहर लगवाए जानी चाहिए

संबंधित विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण करने हेतु भेजा जाए तथा देखा जाए कि जहां पटाखे की दुकान लगाई  जाएगी वहां सुरक्षा व्यवस्था के सभी साधन है या नहीं जैसे दमकल संसाधन प्रशिक्षित कर्मचारी उपकरण आपातकालीन  निकास की समुचित व्यवस्था हो  आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखे की दुकान देते समय नियमों का पालन सख्ती से करवाया जाए और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की व्यवस्था भी वहां पर होनी चाहिए जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पटाखे की दुकानों के लाइसेंस देना चाहिए

अंत में सभी सदस्यों ने दो मिनट खड़े होकर दिवंगत आत्माओं के लिए मौन प्रार्थना रखी गई तथा भगवान से प्रार्थना की गई दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें अपने चरणों में स्थान दें और दुख कि इस घड़ी में परिवार को दुःख करने की शक्ति प्रदान करें

इस बैठक में मूल सिंह राजपुरोहित सुरेंद्र सिंह सोनीगरा कीकाराम रराठौड़ मदनलाल मारू उदय सिंह खीमाराम पंवार अर्जुन सिंह सोलंकी भैरू सिंह सोलंकी सूरजमल कुमावत इम्तियाज अली सैयद भंवरलाल मारू मांगीलाल मेंशन आजाद शम्मा थान सिंह सोलंकी छैल सिंह केरापुरा मंगलदास मांगीलाल मारू भरत बंसल शैतान पुरी गोस्वामी अशोक कुमार वचेता बद्री प्रसाद पालीवाल भंवर सिंह करणवा श्यामलाल मेवाड़ा भीकाराम मेघवाल रतन सिंह राव बद्रीलाल पुखराज सोनी लखमा राम चौधरी पूर्व अध्यक्ष मोहब्बत सिंह सोनीगरा हीरालाल मालवीया लखमा राम परमार जीवन दास वैरागी पुखराज मेघवाल रोहिताश मोबारसा ईश्वर सिंह चौहान विक्रम सिंह श्रीसेला भंवरलाल टेलर सैकड़ो की संख्या में वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य समिति के सदस्य उपस्थित थे

Previous Post

घर में घुसकर युवक की हत्या: मां और गर्भवती पत्नी के सामने कुल्हाड़ी-तलवार से किया हमला, अनादरा के मालगाव की घटना

Next Post

रामसीन के पास दो कारों की भिड़ंत में दंपती घायलः परिजन इलाज के लिए गुजरात ले गए; स्कूटी फिसलने से युवती के लगी चोट

Next Post
रामसीन के पास दो कारों की भिड़ंत में दंपती घायलः परिजन इलाज के लिए गुजरात ले गए; स्कूटी फिसलने से युवती के लगी चोट

रामसीन के पास दो कारों की भिड़ंत में दंपती घायलः परिजन इलाज के लिए गुजरात ले गए; स्कूटी फिसलने से युवती के लगी चोट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page