PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर क्षेत्र में जीरावल मार्ग पर रानाडी बोर्ड के आगे मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाइक और कार के बीच आमने-सामने हुई टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद समाजसेवी जितेन्द्र पुरोहित ने इंसानियत की मिसाल पेश की। एंबुलेंस काइंतजार किए बिना उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपनी गाड़ी में डाला और उसे रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
सिर में चोट लगने के कारण रेफर किया
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन सिर के पास गंभीर चोट को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे में राशि कोली पुत्र गणेशराम निवासी आवाड़ा घायल हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।



