PALI SIROHI ONLINE
विरमपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच बीना कुंवर का हुआ स्वागत, भन्दर ग्राम पंचायत की सरपंच बनने पर ग्रामीणों ने किया अभिनंदन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद
बाली उपखंड के भन्दर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच बीना कुंवर भंवर सिंह सोलंकी का विरमपुरा गांव में सरपंच निवास पर पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा नवनिर्वाचित सरपंच को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेता रणजीत सिंह गोयल, सुरेश कुमावत नाना, वीरेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, पर्वत सिंह महेचा, अजय पाल सिंह, रतन सिंह, उत्तम भाई राव, प्रवीण सिंह देवड़ा, जुगवीर सिंह, विक्रम भाई राव, सुरेंद्र सिंह देवड़ा सहित विभिन्न ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




