PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड-अंबाजी मार्ग पर सियावा और सूरपगला के बीच नाग तोड़ा ढाल पर देर रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार उदा पुत्र झारमा (33) की मौत हो गई।
चौकी प्रभारी एएसआई कैलाश मीणा ने बताया – उदा बाइक से जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
