PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के सांतपुर गांव में आईटीआई रोड स्थित रेबारी वास में शनिवार को सूखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से बस्ती की ओर बढ़ने लगी। आग और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य उपलब्ध साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को बस्ती तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
रेबारी वास में कई पशु बाड़ों में बंधे हुए थे। ऐसे में आग बस्ती तक पहुंचने पर पशुओं के साथ आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।



