• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-दीपावली पर्व को लेकर पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की आमजन से विशेष अपील

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटु अग्रवाल

पाली-दीपावली पर्व को लेकर पाली पुलिस की आमजन से विशेष अपील जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS द्वारा जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए त्योहार को हर्षोल्लास, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है। उन्होंने आमजन से स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का आग्रह किया है।

पाली पुलिस द्वारा आमजन से निम्नलिखित सावधानियां बरतने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील :-
1. यातायात नियमों की अनिवार्य रूप से पालना करें: दीपावली के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों

पर यातायात का दबाव बढ़नें से आवागमन अवरूद्ध होने की सम्भावना रहती है। इस हेतु निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक साधनों का उपयोग करें और Parking व Traffic जाम के झंझटों से बचे। वाहन चालक निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, दुपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

2. पटाखे चलाते समय बच्चों की सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान अभिभावक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पटाखे चलाते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें। पटाखे खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही चलाएं तथा ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखें। बच्चों को आतिशबाजी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवश्य समझाएं।

3. दुकानदार अपने सीसीटीवी कैमरे चालू एवं दुरुस्त रखें: बाजार के समस्त दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील है कि वे अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखें। बंद अथवा खराब कैमरों को तत्काल दुरुस्त करवाएं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य उपलब्ध हो सकें।

4. संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 02932-251546 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें।

5. शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग: सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित करने, यातायात बाधित करने, निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने तथा अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों से बचें। सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।

दीपावली खुशियों, प्रकाश एवं आपसी सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपनी खुशियों के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा एवं सुविधा का भी ध्यान रखे। जिला पुलिस पाली द्वारा दीपावली पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं एवं निगरानी सुनिश्चित की जा रही हैं।

आमजन से अपीलः- पाली पुलिस की आमजन से अपील है कि सुरक्षित दीपावली मनाएं, सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल,02932-251546, 8764875055, 100/112 पर उपलब्ध कराएं

Previous Post

बाली में नेत्र परामर्श कक्ष की नियमित सेवा प्रारंभ

Next Post

तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

Next Post
तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

तखतगढ नगरपालिका की इस बार शानदार नवाचार की पहल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page