• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव में आचार संहिता के दौरान शुरू हुई अवैध खुदाई, मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 4, 2026
in Local
0
सांडेराव में आचार संहिता के दौरान शुरू हुई अवैध खुदाई, मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

*सांडेराव में आचार संहिता के दौरान शुरू हुई अवैध खुदाई, मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष*

सांडेराव । स्थानीय ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बिना अनुमति आम रास्ते पर पाइपलाइन डालने के लिए की गई अवैध खुदाई और सार्वजनिक रास्ते को नुकसान पहुँचाने का मामला गरमा गया है। इस संबंध में सजग ग्रामीणों ने सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, वार्ड नंबर 9 में एक निजी आवास तक पाइपलाइन पहुँचाने के लिए मुख्य बाजार के आम रास्ते को खोद दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्य चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान शुरू किया गया था, जो नई पंचायत के कार्यभार संभालने के बाद भी लगातार जारी है। बिना किसी वैध अनुमति, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) या विभागीय स्वीकृति के सार्वजनिक संपत्ति को इस तरह क्षतिग्रस्त किए जाने पर ग्रामीणों ने गहरी आपत्ति जताई है।

शिकायतकर्ताओं लोकेंद्र सिंह राणावत का कहना है कि यह मुख्य रास्ता पूरे गांव के आवागमन के लिए है। किसी एक व्यक्ति के निजी स्वार्थ के लिए पूरे गांव के रास्ते को बदहाल करना स्वीकार्य नहीं है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कार्य को तुरंत रुकवाया जाए, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षतिग्रस्त रास्ते की तत्काल मरम्मत करवाकर इसे सुरक्षित बनाया जाए।

Previous Post

एडवोकेट विक्रमसिंह चामुंडेरी  सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नादिया सरपंच सुमन परमार का कियां स्वागत

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

Next Post
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोदरिया ने NQAS असेसमेंट में हासिल किए 89 प्रतिशत अंक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page