PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर में किशोरी शिविर सम्पन्न
तखतगढ 3 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को राय गांधी आदर्श विद्या मंदिर में एक दिवसीय किशोरी शिविर का आयोजन किया गया जिसमे चार सत्रों के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा व शारीरिक योग, डम्बल्स व योगछाप का अभ्यास करवाया गया द्वितीय सत्र में रंगोली, महेन्दी, थाली संजाना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व समापन सत्र में भावना बेन ऊषा बेन ब्रह्माकुमारी सेवीका व महिला चिकित्सक डॉ. नीतू मालवीय ने मोबाईल, मासिक धर्म, व अन्य शारीरिक व मानसिक पीडा, गतिविधि पर ध्यान केन्द्रित करवाया। प्रबंध समिति सदस्या सीताजी सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया शिविर संयोजक सविता, सहायक डिम्पल, कुसुम, कपिला, गुनिया, सीमा ने सहयोग प्रदान किया मंच संचालन रेखा सुथार ने किया शिविर में कुल 68 बालिकाओ ने भाग लिया!





