• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में बंद पड़े कबाड़ के गोदाम में आग लगीः चार-पांच महीने से बंद था, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; आग बुझने के बाद पहुंची दमकल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे में जीरावल चौराहे के पास पुराने आवाड़ा रोड स्थित कबाड़ के गोदाम में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

गोदाम मालिक ने करीब 11 से 12 लाख रुपए के नुकसानका अनुमान बताया है। गोदाम पिछले चार-पांच महीनों से बंद पड़ा था।प्रशासन और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसडीएम राजन लोहिया, तहसीलदार पनाराम चौधरी, पटवारी रामाराम देवासी और पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ निजी पानी के टैंकर भी बुलाए गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

पटवारी रामाराम देवासी ने बताया कि घटनास्थल की मौका फर्द रिपोर्ट तैयार की गई है। गोदाम मालिक रमेश दास वैष्णव ने कबाड़ के स्टॉक में करीब 7 से 8 लाख रुपए और मशीनों में 3 से 4 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान बताया है।

आसपास आवासीय कॉलोनी, टला बड़ा हादसा

गोदाम के आसपास आवासीय कॉलोनी होने के कारण आग फैलने का खतरा बना हुआ था। आग की लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। हालांकि, हवा के रुख और पानी के टैंकरों की मदद से समय रहते आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

उपखंड मुख्यालय पर दमकल की कमी खली

घटना के दौरान आबूरोड से फायर ब्रिगेड तब पहुंची, जब आग लगभग बुझाई जा चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपखंड मुख्यालय पर स्थायी दमकल सुविधा नहीं होनेसे आगजनी की घटनाओं में पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आग पर काबू पाने में देरी और नुकसान बढ़ने की आशंका रहती है।

लोगों ने कहा कि यदि कस्बे में दमकल की गाड़ी उपलब्ध होती तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम किया जा सकता था। स्थानीय लोग लंबे समय से रेवदर में स्थायी फायर ब्रिगेड व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Previous Post

पाली-बच्चे को जन्म देते ही बिगड़ी तबीयत, प्रसूता की मौतः परिजन बोले- इलाज में लापरवाही बरतने से गई जान, 1 साल पहले हुई थी शादी

Next Post

मंडार-चार दिन से लापता युवक कोटा में मिलाः मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर गुजरात से घर लौट रहा था, मगरीवाड़ा में बाइक-मोबाइल मिले थे

Next Post
मंडार-चार दिन से लापता युवक कोटा में मिलाः मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर गुजरात से घर लौट रहा था, मगरीवाड़ा में बाइक-मोबाइल मिले थे

मंडार-चार दिन से लापता युवक कोटा में मिलाः मूंगफली की फसल के 2 लाख रुपए लेकर गुजरात से घर लौट रहा था, मगरीवाड़ा में बाइक-मोबाइल मिले थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page