PALI SIROHI ONLINE
जालोर-शहर के पानिया नाड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक युवक पर शराब के नशे में घरों पर पत्थर फेंकने और लोगों से गाली-गलौज करने का आरोप लगा। उसकी हरकतों से परेशान क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घरों पर पत्थर फेंके, लोगों से की गाली-गलौज
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक आए दिन रात के समय शराब के नशे में क्षेत्र में पहुंचता है। वह घरों पर पत्थर फेंकने के साथ रास्ते से गुजरने वाले लोगों को भी परेशान करता है। उसकी इन हरकतों से क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे।
रविवार रात भी युवक ने नशे में हंगामा करते हुए घरों पर पत्थर फेंके। इससे लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट
घटना के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी थाने पहुंचे। लोगों ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने परिवादियों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने रात के समय क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।




