• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-कार से 47 किलो डोडा पोस्त जब्तः सिरोही में बाड़मेर का युवक गिरफ्तार, पुलिस को अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिलीं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 2, 2026
in Local
0
सिरोही-कार से 47 किलो डोडा पोस्त जब्तः सिरोही में बाड़मेर का युवक गिरफ्तार, पुलिस को अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिलीं

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही की कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से 47.630 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर बाड़मेर निवासी 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बाहरी घाटा में नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के दो कट्टों में डोडा पोस्त मिला। कार से अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।

सूचना पर की नाकाबंदी, कार की तलाशी में मिला डोडा पोस्त

एसपी डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी कैलाश दान ने पुलिस टीम के साथ बाहरी घाटा में सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखे प्लास्टिक के दो कट्टों से 47.630 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

संतोषजनक जवाब नहीं दे सका ड्राइवर

पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर नरेश कुमार से डोडा पोस्त के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने डोडा पोस्त और कार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार के अंदर अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने जांच में शामिल किया है।

बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र का निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार (26) पुत्र किसना राम विश्नोई निवासी सोमारड़ी, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में कोतवाली थाना अधिकारी कैलाश दान, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, सहायक उप निरीक्षक कसनाराम, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह तथा कांस्टेबल संजय कुमार, गणपत लाल और पदमपाल शामिल रहे।

Previous Post

पंचायत चुनाव हारने के बावजूद सोनीगरा ने दिए 11 लाख रुपए, जमीन की भी घोषणा

Next Post

तखतगढ-श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के चुनाव संपन्न

Next Post
तखतगढ-श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के चुनाव संपन्न

तखतगढ-श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के चुनाव संपन्न

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page