• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोगरा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ने पहले दिन ही जनता का वादा किया पूरा एंबुलेंस की सुपुर्द

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 1, 2026
in Local
0
गोगरा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ने पहले दिन ही जनता का वादा किया पूरा एंबुलेंस की सुपुर्द

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गोगरा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच ने पहले दिन ही जनता का वादा किया पूरा एंबुलेंस की सुपुर्द

विधिवत मंत्रोचार से सरपंच का पद ग्रहण किया, विकास का दिलाया भरोसा

तखतगढ 1 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) रविवार को सुमेरपुर उपखंड की ग्राम पंचायत गोगरा को बडा तोहफा मिला है। नवनिर्वाचित सरपंच पर्बतसिंह इंदा हिंगोला ने जनता से किए वादो को पुरा कर पंडित के सानिध्य मे एम्बुलेंस की विधिवत मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कर सरपंच का पद ग्रहण किया। इस दौरान राजपुरा नया खेड़ा गोगरा हिंगोला के ग्राम वासियों को चिकित्सा सेवा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। ग्रामीणो ने नाचते गाते ढोल नगाड़े के साथ गर्मजोशी से साफा एव माला पहनाकर सरपंच इंदा का स्वागत किया गया। इंदा ने चुनाव से पहले अपने निजी खर्च से एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का ग्रामीणो से जो वादा किया था।

इंदा ने वादे पर खरा उतर आज ग्रामीणों के समक्ष एम्बुलेंस खड़ी कर विधिवत पूजा अर्चना के बाद जनता को सुपुर्द कर दी गई है। साथ ही ग्राम राजपुरा का खेल मैदान की सफाई करवा दी गई साथ में ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच द्वारा 22 लाख रुपए पंचायत कोष में रखा गया। जिसको लेकर ग्राम में विकास की उम्मीद जगी हुई है। पद ग्रहण मौके पर नया खेड़ा से पूर्व सरपंच भंवरलाल शैतान सिंह नेमाराम मीणा तथा राजपुरा से उप सरपंच लखाराम हजाराम रुपाराम भोपाजी गोगरा से गिरधारी सिंह रगाराम हरीश प्रकाश भाणू वर्तमान वार्ड पंच नीतू देवी हिंगोला से जोवताराम दैवासी बदरा राम भील वीरू सिंह दलपत सिंह मालम सिंह मंगल सिंह आदि गणमान्य सैकड़ो की तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों को अगले 5 वर्षों से विकास की उम्मीद जगी है इसके लेकर नवनिर्वाचित सरपंच पर्बतसिंह इंदा ने आश्वासन दिया की विकास के प्रति हर समय तत्पर रहेंगे।

Previous Post

लालपुरा के डुगरजी भागल वार्ड में वार्ड पंच पार्वती देवी देवासी का स्वागत समारोह आयोजित

Next Post

टाइल्स से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलटाः ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, सोजत के खोखरा गांव में हादसा

Next Post
टाइल्स से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलटाः ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, सोजत के खोखरा गांव में हादसा

टाइल्स से भरा ट्रेलर सड़क किनारे पलटाः ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, सोजत के खोखरा गांव में हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page