PALI SIROHI ONLINE
पंचायती राज आम चुनाव द्वितीय चरण 2026
जिले की चारों पंचायत समितियों 146 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
पंचायती राज आम चुनाव 2026, द्वितीय चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 146 ग्राम पंचायत में 1418 वार्ड पंचों द्वारा 146 उपसरपंच का चुनाव
पाली, 31 अक्टूबर। बाली, देसूरी, पाली तथा रोहट पंचायत समितियों में शुक्रवार को हुए पंच – सरपंच के चुनावों के देर रात्रि परिणाम जारी कर 31 अक्टूबर शनिवार को बाली की 62 , देसूरी की 28 , पाली की 24 तथा रोहट 32 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनाव की आयोग की निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव चिन्ह आवंटन कर विजेता 1418 वार्डपंचों से 146 उपसरपंच चुनाव के लिए मतदान कराया गया।
मतदान के पश्चात् मतगणना कर विजेता उपसरपंच की घोषणा की गई। घोषणा के बाद सभी निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच सहित सभी वार्ड पंचों को पद की शपथ दिलाई गई।चारों पंचायत समितियों की सभी ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए।




