PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के बोमादड़ा-पड़ासला कलां के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत हो गई और एक मवेशी गंभीर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सुरभि गौ शाला ले जाया गया।
ट्रैक पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पाली जिले के बोमादड़ा-पड़ासला कलां के बीच शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब पटरी क्रॉसकरते समय रानीखेत ट्रेन की चेपट में 9 मवेशी गए। हादसे में 8 मवेशियों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया।
सूचना पर आरव बंजारा, भूपेंद्र राठौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मवेशी को पिंजरापोल गौशाला पहुंचाया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने घटना को लेकर नाराजगी भी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मवेशी हादसे का शिकार हो चुके हैं।




