• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 29, 2026
in Local
0
पाली जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण

बंदियों से संवाद कर भोजन, चिकित्सा, पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं की ली जानकारी

पाली, 29 अक्टूबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार तथा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी ने गुरुवार को जिला कारागृह, पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागृह में 107 बंदी निरुद्ध पाए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री राजेन्द्र कुमार ने बंदियों से संवाद कर भोजन, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बंदी निजी अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थता अथवा विधिक सहायता के अभाव में बिना अधिवक्ता के निरुद्ध नहीं रहे।

उन्होंने जमानत स्वीकृत होने के बावजूद अभिरक्षा में रह रहे बंदियों के संबंध में भी जानकारी ली तथा बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। नवागंतुक बंदियों से संवाद कर घटना एवं कथित अपराध के समय उनकी आयु के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान राजेन्द्र कुमार ने बंदियों को अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सभी बंदियों की ओपीडी के समय स्वास्थ्य जांच की जाती है तथा आपात स्थिति में उन्हें राजकीय बांगड़ अस्पताल, पाली रेफर किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान उप कारापाल  नरेश कुमार शुक्ला, जेल डिस्पेंसरी के चिकित्सक डॉ. एम.एल. सालोदिया, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मान सिंह आशिया तथा सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल  जीगर पुरोहित सहित अन्य उपस्थित रहे।

Previous Post

12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन

Next Post

कोसेलाव अस्पताल परिसर से दिन दहाडे अज्ञात चोर बाइक चोरी करने मे हुआ सफल,परिसर में घूमते व्यक्ति सीसीटीवी कैमरो मे हुआ कैद,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू

Next Post

कोसेलाव अस्पताल परिसर से दिन दहाडे अज्ञात चोर बाइक चोरी करने मे हुआ सफल,परिसर में घूमते व्यक्ति सीसीटीवी कैमरो मे हुआ कैद,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page