• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

146 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव की तैयारी पूरी, शुक्रवार को मतदान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 29, 2026
in Local
0
146 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव की तैयारी पूरी, शुक्रवार को मतदान

PALI SIROHI ONLINE

*पंचायती राज आम चुनाव 2026 द्वितीय चरण*

*146 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव की तैयारी पूरी, शुक्रवार को मतदान*

नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, 533 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
पाली 29 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण के चुनाव को लेकर गुरुवार को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। पाली, बाली, देसूरी एवं रोहट पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई।

दोपहर 2 बजे नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चुनावी तस्वीर साफ हो गई और प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क तेज कर दिया।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के द्वितीय चरण में जिले की पाली, बाली, देसूरी एवं रोहट पंचायत समितियों की कुल 146 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों तथा 1418 वार्ड पंच पदों के लिए निर्वाचन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाया जा रहा है। नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

533 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान- द्वितीय चरण के तहत संबंधित ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए कुल 533 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से करवाया जाएगा। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाता सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Previous Post

सिरोही-सड़क हादसे में पाली के मामा-भांजे की मौतः अहमदाबाद जा रहे थे; मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रेलर से टकराई कार

Next Post

12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन

Next Post
12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन

12 नवंबर को होगा प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन, 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page