PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बलाना मे विद्यार्थियों को बचत और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति किया जागरूक
तखतगढ 29 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) भारतीय रिज़र्व बैंक के तत्वावधान में एसबीआई बैंक द्वारा संचालित क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलाना में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मदन लाल मेघवाल द्वारा विद्यार्थियों को बचत, छात्रों के लिए बैंकिंग आवश्यकताएं, डिजिटल और साइबर स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में बताया।
साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड न करने और फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांव में बैंक की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान पूरण कुमार , व्याख्याता मुकेश कुमार , विक्रम कुमार, रेखा सुथार , राजकुमारी यादव ,ईश्वर सिंह,मांगी लाल, सुरेश कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।*




