पाली-शिवप्रकाश बने प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान के अध्यक्षः मंगलाराम को 7 वोट से हराया, उपाध्यक्ष और सचिव निर्विरोध निर्वाचित
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज के छात्रावास में रविवार को प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान (प्रजापति छात्रावास) पाली के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए के चुनाव हुए। शिवप्रकाश जाजपुरा अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने मंगलाराम थावलिया को 7 वोट से हराया। जबकि कोषाध्यक्ष देवाराम नाराणिया चुने गए।
उन्होंने नारायणलाल कपुपरा को 69 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर नारायण लाल एंदला व सचिव पद के लिए मांगीलाल प्रजापत खैरवा को निर्विरोध चुना गया। विजेता प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर जश्न किया।एडवोकेट मांगीलाल प्रजापत खैरवा ने बताया कि प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान (प्रजापति छात्रावास) पाली के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए मंगलाराम थावलियां व शिवप्रकाश जाजपुरा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवाराम नारायनिया व नारायणलाल कपुपरा ढाबर दावेदारी की। मतदान सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चला।
इसमें कुल 427 वोटर्स में से 133 लोगों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के दावेदार शिवप्रकाश जाजपुरा ने 71 वोट व मंगलाराम थावलिया को 64 वोट मिले, इसमें शिवप्रकाश जाजपुरा 7 वोटों से जीत गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए देवाराम नाराणीया को 99 वोट मिले। वहीं नारायणलाल कपुपरा ढाबर को 30 वोट प्राप्त हुए। जिसमे देवाराम नाराणीया 69 वोटों से जीते। उपाध्यक्ष नारायण लाल एंदला व सचिव मांगीलाल प्रजापत खैरवा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जीत के बाद सभी उम्मीदवारों को शपथ दिलवाई गई। चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष करवाने में चुनाव अधिकारी छगनलाल, सहायक चुनाव अधिकारी नेमाराम, जितेंद्र थावलिया, मुकेश हाटवा, मोहन कपुपरा ने सम्पन्न करवाया।

