• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 25, 2026
in Local
0
श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

युवक युवती परिचय, राजनीतिक समागम परिचय, कर्मचारी अधिकारी परिचय एवं प्रतिभावान विद्यार्थी का होगा सम्मान

तखतगढ 25 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) समस्त प्रजापति वेलफेयर संस्थान पाली – जालोर सिरोही मुख्यालय सुमेरपुर के द्वारा विशाल प्रजापति स्नेह मिलन समारोह 26 व 27 दिसंबर को कुम्हार धर्मशाला श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में अनंत श्री महामंडलेश्वर स्वामी श्री सेवानंदगिरीजी महाराज दाहोद गुजरात के सानिध्य में आयोजित होगा!

उक्त संस्थान के बैनर तले 26 दिसंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन में अविवाहित,विधुर, तलाकशुदा,परिव्यकता, राजनीतिक समागम परिचय में समस्त राजनीतिक पार्टी में पदाधिकारी, अध्यक्ष, वार्डपंच, सरपंच, प्रधान, जिला परिषद सदस्य तथा जो राजनीतिक विचारधारा वाले समाज बंधु एवम् कर्मचारी अधिकारी परिचय सम्मेलन में सरकारी, मल्टीनेशनल कंपनी, एडवोकेट, डॉक्टर, सीए विभिन्न पदों पर आसीन समाज बंधु तथा 27 दिसंबर को प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में कक्षा 10 में 90%, कक्षा 12 में 80%, स्नातक एवं सनाकोत्तर 75%, प्रोफेशनल डिग्री, राज्यस्तरीय व राष्ट्रीयस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित तथा हाल ही में चयनित सरकारी विभागों में विद्यार्थियों को समाज के नवरत्नों द्वारा सम्मानित किया जाएगा एवम् उक्त सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन संस्था की वेबसाइट www.samastprajapatisansthan.com से भरे जाएंगे!

उक्त सभी कार्यक्रमों में सभी प्रकार के कुम्हार, प्रजापत, कुंभकार, प्रजापती, पुरबिया, मारू प्रजापति तथा जो भी समाज के नामो से जाने पहचाने जाते हैं तथा जो समाज बंधु पाली जालौर सिरोही के निवासी या प्रवासी के रूप में भारत वर्ष में कही पर भी रह रहे हैं उन सभी को शामिल किया जाएगा!

कार्यक्रमों की चर्चा पाली, जालौर, सिरोही के समस्त गावों, कस्बों में तथा गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, मध्यप्रदेश, राजस्थान में प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया और समाज बंधुओ को आगे से आगे संस्था से जुड़ने और संस्थाओं को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया!

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र राठौड़ जालौर, सचिव राजेश मालवीया शिवगंज, उपाध्यक्ष ललित सोंगर पाली, सहसचिव दिनेश ओसवाल जालोर, कोषाध्यक्ष प्रकाश जालोरा शिवगंज, सहकोषाध्यक्ष प्रशान्त प्रजापत भीनमाल, व्यवस्थापक रमेश मुलेवा शिवगंज, विधि सलाहकार संदीप प्रजापति अहमदाबाद, कर सलाहकर कमलेश चांदोरा डोंबिवली, शिक्षा प्रभारी डॉ बाबूलाल कुमावत सातपुर, संयोजक एडवोकेट ललित मेड़तिया सुमेरपुर, मीडिया प्रभारी रमेश आर्य, दिनेश परिहार शिवगंज, संगठन मंत्री विष्णु टांक पिण्डवाड़ा, प्रचार मंत्री अर्जुन मालवीया वेरा रामपुरा तथा विशेष समाज चिंतक, सहयोगी में भंवर पोटर, महेन्द्र मावर जोधपुर, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश प्रजापत सिरोही, अधिवक्ता कैलाश मंडोरा बाली आदि को अलग-अलग जिलो, गांवों कस्बों, राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह जानकारी संस्थान के कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट ललित मेड़तिया एडवोकेट सुमेरपुर द्वारा दी गई!

Previous Post

सादड़ी में दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौतःदीपावली पर गांव आया था युवक, मुंडारा के पास हुआ हादसा

Next Post

बाड़मेर से साबरमती तक प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग,यात्री सुविधा सेवा समिति ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post
बाड़मेर से साबरमती तक प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग,यात्री सुविधा सेवा समिति ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

बाड़मेर से साबरमती तक प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग,यात्री सुविधा सेवा समिति ने रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page