PALI SIROHI ONLINE
कालन्द्री-राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को कालंद्री पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। गांवों की सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा जा रहा है।
सरपंच प्रत्याशी मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते दिखे। सरपंच पद को गांव का मुखिया माना जाता है, इसलिए मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। कालंद्रीपंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 12.40% मतदान हुआ।कालंद्री पंचायत समिति की 20 ग्राम पंचायतों में 143 सरपंच प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 मतदान केंद्रों पर 82,758 मतदाताओं (42,853 पुरुष, 39,905 महिला) ने वोट डाल रहे हैं।मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी। सरपंच और वार्ड पंच पदों के नतीजे देर रात तक घोषित होंगे।




