PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में गुरुवार दोपहर एक 14 साल की बालिका की इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए भाद्राजून हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने कुलथाना में इलाज करने वाले बंगाली डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। बालिका की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई गई है।
मामला जेतपुरा थाना क्षेत्र के गोदावास गांव का है।
खांसी का इलाज कराने गई थी
मृतका के काका भीकाराम ने बताया कि उनकी 14 साल की भतीजी रति उर्फ संतोष पुत्री शंकरलाल देवासी को पिछले कुछ दिनों से खांसी थी। गुरुवार को वह अपनी काकी के साथ कुलथाना में बंगाली डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बालिका को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी मौके पर ही तबीयत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ने पर टैक्सी बुलाई गई और उसे तुरंत भाद्राजून हॉस्पिटल ले जाया गया। बंगाली डॉक्टर भी उनके साथ गया। हॉस्पिटल में जांच के बाद बालिका को मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया
घटना के बाद परिजनों ने बंगाली डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने के कारण बालिका की मौत होने का आरोप लगाया है। बालिका की बॉडी फिलहाल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई गई है।
