• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आहोर-मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
आहोर-मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मालपुरा में नव निर्मित जीर्णोद्वार झोपडी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में

रावणा राजपूत समाज 18 गांव पट्टी की आम बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर बनी रूपरेखा

23 अप्रैल को होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

तखतगढ 29 मार्च (खीमाराम मेवाडा) जिला जालौर के आहोर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमेदपुरा के अंतर्गत मालपुरा गांव में संत साध अनोप दास जी की झोपड़ी स्थल पर नव निर्मित झोपडी का जीनोद्वारा पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रावणा राजपूत समाज 18 गांव पट्टी की आम बैठक रविवार, को आयोजित की गई। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। लाभार्थी परिवारों के जिन फोटो पत्रिका में शेष थे, उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराने का आह्वान किया गए। साथ ही लाइट, टेंट, डेकोरेशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें सभी समाज बंधु सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। बैठक में अध्यक्ष करण सिंह मालपुरा, उपाध्यक्ष खीम सिंह रसियावास खुर्द, कार्यकारिणी सदस्य तथा 18 गांव पट्टी के समस्त प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिस मेआगामी 22 अप्रैल को रात्रि में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा तथा 23 अप्रैल 2026 को प्राण प्रतिष्ठा एवं ध्वजा चढ़ाने का मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा। यह भव्य आयोजन सामाजिक एकता, आस्था और परंपरा का प्रतीक बनेगा।

बैठक का आयोजन पवन मालपुरा के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Previous Post

सोजत रोड थाने का एसपी मोनिका सेन ने  निरीक्षण कर जनसुनवाई की

Next Post

मालनू गांव में आबादी बस्ती के दो बाड़ों में लगी भीषण आग,ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, समय रहते पाया काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page