• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन एपीओ: मारपीट के बाद चर्चा
में थे दोनों अधिकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
पाली-जल संसाधन विभाग के एसई और एक्सईएन एपीओ: मारपीट के बाद चर्चामें थे दोनों अधिकारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) रीनेश सिंघवी और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन)

शंकरलाल राठौड़ को गुरुवार को एपीओ कर दिया गया। दोनों अधिकारी 16 अक्टूबर को एसई चैंबर में हुई मारपीट की घटना के बाद से चर्चा में थे।

विभाग के वरिष्ठ शासन उप सचिव राज कुमार निर्वाण ने गुरुवार शाम प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दोनों अधिकारियों को एपीओ करने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, पदस्थापन की प्रतीक्षा अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को जयपुर स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में अपनी उपस्थिति देनी होगी।

नए अधिकारियों की पदस्थापना की संभावना

दोनों अधिकारियों को एक साथ एपीओ किए जाने के बाद पाली जल संसाधन वृत्त में रिक्त हुए पदों पर नए अधिकारियों की पदस्थापना की जा सकती है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा जा सकता है। वहीं, 16 अक्टूबर को हुई मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पाली कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस जांच जारी है।

Previous Post

कालंद्री: बूथ 16 पर कांग्रेस के एजेंट की तबीयत बिगड़ी, मौत

Next Post

बावरी गैंग के सदस्य के घर से टोपीदार बंदूक जब्त, 1 गिरफ्तार

Next Post
बावरी गैंग के सदस्य के घर से टोपीदार बंदूक जब्त, 1 गिरफ्तार

बावरी गैंग के सदस्य के घर से टोपीदार बंदूक जब्त, 1 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page