PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-कालंद्री पंचायत समिति में पहले चरण की वोटिंग 46.60 फीसदी रही। पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इसी के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह भी नजर आया। वहीं, कालंद्री पंचायत समिति के चडुआल गांव में बूथ नंबर 16 पर पंचायत समिति सदस्य के लिए लगे कांग्रेस पार्टी के एजेंट गोकुलराम देवासी निवासी फाचरिया की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कालंद्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिरोही रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
इधर, मोहब्बत नगर 80 वर्षीय कानू देवी प्रागाजी घांची दोपहर में वोट देने पहुंची। वोट देने के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभाल लिया। बाद में उन्हें गोद में उठाकर केंद्र के बाहर तक लाए और गाड़ी में बैठाया। हालांकि बाद में उनकी तबीयत सही हो गई। दोपहर में धूप तेज होने से घबराहट के चलते तबीयत बिगड़ी थी।




