PALI SIROHI ONLINE
बाली-दांतीवाड़ा से बाली जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की गुरुवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पुल पर सामने से आ रहे ट्रोले की चपेट में आने से हुआ। मृतक की पहचान दांतीवाड़ा निवासी रोशन पुत्र हंसाराम मेघवाल के रूप में हुई है। युवक किसी काम से बाली जा रहा था।
युवक की मौत पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने गहरा दुख जताते हुए पुलिस प्रसासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने को कहा ।
शाम 7 बजे पुल पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रोशन गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक अन्य युवक के साथ बाइक पर दांतीवाड़ा से बाली के लिए रवाना हुआ था। बाइक रोशन चला रहा था। दोनों पुल से गुजर रहे थे, तभी सामने से ट्रोला आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रोले से बचने के प्रयास के दौरान बाइक उसकी चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक चला रहे रोशन की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव मॉच्र्युरी में रखवाया
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। घटना के बाद दांतीवाड़ा क्षेत्र में शोक का माहौल है।




