• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली-सोकडा ग्राम में अरंडी के खेत से दो अजगरों का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू, 10 व 12 फीट लंबा था अजगर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोकड़ा गांव में दो अजगरों का सुरक्षित रेस्क्यू
#अरंडी के खेत में मिले 10 और 12 फीट लंबे अजगर, जंगली सियार को शिकार बनाने की कोशिश

बाली। बाली उपखंड के सोकड़ा गांव में अरंडी के खेत में दो विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू टीम बाली के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर दोनों अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, सोकड़ा गांव में दुदराम चौधरी के बेरे पर अरंडी के खेत में दो अजगर दिखाई दिए। इनमें एक अजगर करीब 10 फीट और दूसरा लगभग 12 फीट लंबा बताया गया। अजगरों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू टीम बाली को सूचना दी।

सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम के सदस्य कांतिलाल प्रजापत, सकाराम और दिलीप सेन मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए दोनों अजगरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान बताया गया कि अजगर ने एक जंगली सियार को अपना शिकार बनाने की कोशिश भी की थी।

रेस्क्यू टीम की तत्परता और सूझबूझ से दोनों अजगरों को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन्यजीवों के रेस्क्यू के दौरान टीम ने सावधानी बरतते हुए सुरक्षित तरीके से कार्रवाई पूरी की।

View this post on Instagram

Previous Post

रामसीन भीनमाल रोड पर रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, मां, बेटा-बेटी की मौत: एक गंभीर घायल

Next Post

आबूरोड में स्कूटी सवारों से मारपीट करने वाले 5 गिरफ्तार: 3 बाइक जब्त; हथियार लहराने वाले 3 और पकड़े

Next Post

आबूरोड में स्कूटी सवारों से मारपीट करने वाले 5 गिरफ्तार: 3 बाइक जब्त; हथियार लहराने वाले 3 और पकड़े

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page