• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली पंचायत-डूठारिया-नापावास में मतदान का बहिष्कारः बगड़ी नगर में हुई EVM खराब, मतदान में हुई देरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 22, 2026
in Local
0
पाली पंचायत-डूठारिया-नापावास में मतदान का बहिष्कारः बगड़ी नगर में हुई EVM खराब, मतदान में हुई देरी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार, 22 अक्टूबर को 5 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।

कई मतदान केंद्रों पर वोटर पहुंचने लगे, जबकि कुछ बूथों पर सुबह के समय भीड़ कम नजर आई। मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

मतदान का बहिष्कार

जिले के रानी पंचायत के डूठारिया गांव और सोजत के नेपावास गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।

सोजत पंचायत समिति के वार्ड तीन के बूथ पर मतदात का बहिष्कार किया गया। ग्रामीण वार्ड एक के वार्ड तीन में बदलाव करने से है नाराज, इसलिए मतदान से बनाई दूरी। प्रशासन की ओर से उनके समझाइश की जा रही है।

EVM हुई खराब

जिले के बगड़ी नगर पंचायत के मतदान केंद्र दो पर EVM में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में आरओ भागीरथ चौधरी ने EVM मंगवाकर मतदान शुरू करवाया। इस प्रोसेस के चलते करीब एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। ऐसे में मतदाताओं को इन्तजार करना पड़ा।

पहले चरण में जिले की बगड़ी नगर, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी और सुमेरपुर पंचायत समितियों के 95 वार्डों और जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए कुल 642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस चुनाव में कुल 5 लाख 86 हजार 667 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3 लाख 2 हजार 982 पुरुष, 2 लाख 83 हजार 682 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

Previous Post

बाली कांग्रेस नेता जसवंत राज मेंवाड़ा ने आदिवासी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्यासियो के समर्थन में किया दौरा

Next Post

नाना में बीजेपी प्रत्यासी मदनलाल जैन को कुमावत समाज ने गुड़ से तौलकर समर्थन दिया, देवासी समाज की भी ली बैठक

Next Post

नाना में बीजेपी प्रत्यासी मदनलाल जैन को कुमावत समाज ने गुड़ से तौलकर समर्थन दिया, देवासी समाज की भी ली बैठक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page