• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सेवाड़िया में आपेश्वर महादेव पशु मेला शुरू:केसरिया ध्वज फहराया, 2 करोड़ रुपए में बनेगा पशु अस्पताल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 29, 2026
in Local
0
सेवाड़िया में आपेश्वर महादेव पशु मेला शुरू:केसरिया ध्वज फहराया, 2 करोड़ रुपए में बनेगा पशु अस्पताल

PALI SIROHI ONLINE

रानीवाड़ा-जालोर के रानीवाड़ा स्थित सेवाड़िया में श्री आपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को वार्षिक आपेश्वर महादेव पशु मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्राचीन परंपरा के अनुसार, बैलों का विधि-विधान से पूजन किया गया और मुख्य मेला स्थल पर केसरिया ध्वज फहराकर मेले का आगाज किया गया।

मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा की। देवल ने बताया कि जसवंतपुरा में 2 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक बहुउद्देशीय पशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।देवल ने क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सांचौर-रानीवाड़ा-मंडार सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए 535 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, भील समाज के शैक्षिक उत्थान हेतु जसवंतपुरा में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण भी प्रगति पर है। जसवंतपुरा में कॉलेज और अन्य सड़कों के विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं।

मेला आयोजन समिति के अनुसार, यह पशु मेला 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेले का मुख्य आकर्षण 2 अप्रैल को होने वाली विशाल घुड़दौड़ और पशु प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बड़गांव ठाकुर रावत मानवेंद्रसिंह देवड़ा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर बड़गांव ठाकुर रावत मानवेंद्रसिंह देवड़ा, एसडीएम सुनीलकुमार, विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई, डीएसपी भवानीसिंह इंदा, मकनाराम चौधरी, पूर्व प्रधान राघवेंद्रसिंह देवड़ा, सीआई जीतसिंह, पूर्व सरपंच रिडमलसिंह डाभी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

भीनमाल के भागल सेफ्टा ग्राम में अपहरण कर मारपीट का आरोप, युवक की मौत: परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दी, आपसी रंजिश और जमीनी विवाद में वारदात

Next Post

पाली में नाबालिग से रेप करने वाले पाखंडी को उम्रकैदः इलाज का झांसा देकर आश्रम में रखा, परिजनों से कहा था-इसे मेरी सेवा में लगाओ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page