PALI SIROHI ONLINE
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को
पाली, 20 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग एवं अन्य आवश्यक तैयारियां 24 एवं 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से राजकीय बांगड़ महाविद्यालय, पाली परिसर में की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति बाली, देसूरी, पाली एवं रोहट के लिए ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग की जाएगी। इस दौरान ईवीएम प्रकोष्ठ की टीम, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं आवश्यक कार्मिक उपस्थित रहकर मशीनों की तैयारी और प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की नियुक्ति, आवश्यक सामग्री, परिवहन, सुरक्षा, विद्युत एवं पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कमीशनिंग के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जाएगी।
ईवीएम की कमीशनिंग के पश्चात मशीनों को जिला स्तर पर स्थापित स्ट्रांग रूम से संबंधित पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर स्थित स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। इसके लिए चार बंद बॉडी वाहनों के साथ कुल आठ सशस्त्र सुरक्षा गार्ड 25 अक्टूबर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने के निर्देश दिए गए

