PALI SIROHI ONLINE
*पंचायत समिति स्तर पर मतदान दलों के रवानगी स्थल एवं ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम निर्धारित*
पाली, 20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), पाली द्वारा पंचायत समिति स्तर पर प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों के रवानगी स्थल एवं ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम निर्धारित किए गए हैं।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पंचायत समिति बगड़ी में मतदान दलों का रवानगी स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगड़ी नगर तथा ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम इसी विद्यालय के कमरा नंबर 16 में रहेगा।
पंचायत समिति सोजत में मतदान दलों का रवानगी स्थल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत तथा ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम विद्यालय के कमरा नंबर 6, 7 एवं 8 में निर्धारित किया गया है।
पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन में मतदान दलों की रवानगी महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय, खारची (मा.जं.) से होगी। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम इसी विद्यालय के कमरा नंबर 1, 2 एवं 3 में बनाया गया है।
पंचायत समिति रानी स्टेशन में मतदान दलों का रवानगी स्थल एवं ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2, धर्मवीर मैदान, रानी में निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार पंचायत समिति सुमेरपुर में मतदान दलों का रवानगी स्थल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुमेरपुर के सभागार परिसर में रहेगा, जो राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय के सामने स्थित है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय, शिक्षा क्रांति रंगमंच के सामने, सुमेरपुर में निर्धारित किया गया है। यहां कमरा नंबर 44 से 48 तक कुल पांच कमरों में ईवीएम रखने की व्यवस्था की गई है।
निर्वाचन कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।




