PALI SIROHI ONLINE
# लुंदाड़ा से आशापुरा माताजी नाडोल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना, जयकारों से गूंजा गांव
**बाली।** बाली उपखंड के लुंदाड़ा गांव से आस्था और भक्ति के माहौल के बीच श्री आशापुरा माताजी नाडोल के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना हुआ।
पैदल यात्रा को लेकर लुंदाड़ा गांव में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर एवं आशापुरा माताजी के जयकारों के साथ मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
इस दौरान पूरा गांव “जय आशापुरा माताजी” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में माताजी के दर्शन को लेकर अपार श्रद्धा और उत्साह नजर आया। माताओं, बहनों से लेकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं तक सभी भक्तिभाव के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए।
ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत इस पैदल यात्रा ने गांव में भक्तिमय माहौल बना दिया।
आशापुरा माताजी के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का यह नजारा ग्रामीण क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं एवं आपसी भाईचारे का सुंदर उदाहरण बना।






