PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. अजेय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा अवैध मादर्थ पदार्थ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कार्यवाही करते हुये नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओम करण नि. पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिड़ा मय जाब्ता एवं डीएसटी टीम द्वारा संयुक्त रूप से नाकाबंदी के दौरान वाहन लग्जरी कार केटा नम्बर जीजे 09 बीक्यु 1080 को रूकने का ईशारा करने पर चालक द्वारा वाहन को ओर तेज गति से भगाने लगा जिसका पीछा करने पर चालक वाहन छोड कर घने जंगलों में फरार हो गया। उक्त वाहन केटा कार की तलाशी लेने पर वाहन से 45 किलो 210 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन का एस्कोर्ट कर रही एक वाहन स्वीफ्ट विडिआई नं आरजे 04 सीबी 4006 को जब्त कर एस्कोर्ट वाहन से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रकरण अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धाराओ मे दर्ज कर उक्त अभियुक्तगण से डोडा पोस्त सप्लाई के संम्बध मे गहनता से पुछताछ शुरू की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. हिराराम पुत्र जोगाराम जाति हुडा जाट उम्र 22 साल निवासी अरनीयाली पीएस धोरीमन्ना जिला बालोतरा
02. रुपाराम पुत्र कालुराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी माण्की पीएस धोरी मन्ना जिला बालोतरा
पुलिस टीमः-
1. ओम करण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा
2. अमराराम उनि प्रभारी डिएसटी जिला सिरोही मय डिएसटी टीम
3. हरेन्द्रसिंह हैडकानि न 06 पुलिस थाना रोहिडा
4. पुष्पेन्द्रसिंह कानि नं 459, पुलिस थाना रोहिडा
5. कृष्णपाल सिह कानि नं 988 पुलिस थाना रोहिडा
6. लक्ष्मणराम कानि नं. 432 पुलिस थाना रोहिडा
7. कानाराम कानि न 479 पुलिस थाना रोहिडा




