• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भद्राजून-बाला गांव में 2 दिन में दूसरी बार लेपर्ड का मूवमेंटः वन विभाग ने पिंजरा और कैमरे लगाए, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 20, 2026
in Local
0
भद्राजून-बाला गांव में 2 दिन में दूसरी बार लेपर्ड का मूवमेंटः वन विभाग ने पिंजरा और कैमरे लगाए, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के भाद्राजून क्षेत्र के बाला गांव में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव के अलग-अलग इलाकों में पैरों के निशान देखकर निगरानी शुरू की। इसके बाद रविवार देर शाम गांव के पहाड़ी क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया। साथ ही लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो जगहों पर कैमरे भी लगाए गए हैं।

3 महीने बाद दूसरी बार दिखे पगमार्कजानकारी के अनुसार, भाद्राजून क्षेत्र के रामा, बाला सहित आसपास के कई गांवों में पिछले करीब पांच साल से लेपर्ड की गतिविधियां देखी जा रही हैं। ग्रामीणों को समय-समय पर पगमार्क नजर आते हैं। वन विभाग की ओर से पहले भी लेपर्ड को पकड़ने के लिए कई बार गश्त की गई और कैमरे और पिंजरे लगाए गए, लेकिन अब तक लेपर्ड पकड़ में नहीं आया है। टीम के अनुसार, लेपर्ड बार-बार अपना रास्ता और ठिकाना बदल लेता है, जिससे उसकी निगरानी करने और उसे पकड़ने में परेशानी हो रही है।

करीब तीन महीने बाद दो दिन के अंदर बाला गांव में दोबारा लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया। सूचना पर वन रक्षक भंवरलाल सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गांव के कई क्षेत्रों में लेपर्ड के पैरों के निशान देखे और उन्हें सुरक्षित करने के बाद पहाड़ी क्षेत्र में पिंजरा लगाया। हालांकि, अभी तक लेपर्ड पिंजरे में नहीं फंसा है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

वन रक्षक भंवरलाल ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने सुनसान जगहों पर अकेले जाने और शाम ढलने के बाद बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। साथ ही खेतों में फसल की रखवाली करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Previous Post

ट्रैक्टर पलटने से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः गणकेश्वर रोड पर हुआ हादसा, लोगों ने दौड़कर बचाने की कोशिश की थी

Next Post

मंडार-झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बच्ची की मौतः परिजनों का आरोप- गलत इलाज से बिगड़ी तबीयत; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और गिरफ्तारी की मांग

Next Post

मंडार-झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बच्ची की मौतः परिजनों का आरोप- गलत इलाज से बिगड़ी तबीयत; मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और गिरफ्तारी की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page