• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मालिक का भरोसा तोड़कर 2 किलो सोना-चांदी लेकर भागा कारीगरः डेढ़ साल से ठिकाने बदलकर रह रहा था, जोधपुर पुलिस ने अहमदाबाद से दबोचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में ज्वेलरी दुकान में काम करने वाला कारीगर ही चोरी का आरोपी निकला। आरोप है कि वह दुकान से 2 किलो चांदी और सोना लेकर फरार हो गया था। पिछले 1 साल 8 महीने से उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार जोधपुर कमिश्नरेट की राजीव गांधी थाना पुलिस ने उसे अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दुकान पर काम करने के दौरान ही मालिक का भरोसाजीतकर लाखों रुपए और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और वेशभूषा बदल रहा था।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद में फैक्ट्री से पकड़ा है।

अलग-अलग जगहों पर रहकर काट रहा था फरारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2025 को प्रार्थी केशरसिंह खींची ने थाना राजीव गांधी नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रितेश सोनी उनके मकान में स्थित आशापूरा ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था। प्रार्थी से जान-पहचान बढ़ने पर उसने 4 लाख रुपए उधार लिए जो वापस नहीं लौटाए।

यही नहीं, आरोपी ने दुकान के नाम पर अन्य ग्राहकों से आभूषणों की खरीद कर ली, जिसका दुकान के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं कई गई। मौका पाकर शातिर रितेश सोनी दुकान से 2 किलो चांदी और 30 ग्राम वजनी सोने का शीशफूल चुराकर फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

फरार चल रहे आरोपी रितेश कुमार सोनी (45) पुत्र किशन सोनी, निवासी उदयपुरिया बाजार, जिला पाली को दबोचने के लिए पुलिस ने उसके पैतृक निवास स्थान पर कई बार दबिशदी गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर है और वह कभी चेन्नई, कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात में छिपकर अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए एक स्थान पर कुछ ही समय रुकता और फिर अपनी लोकेशन बदल लेता था। मुल्जिम के खिलाफ धारा 37 पुलिस एक्ट का वारंट भी जारी करवाया गया था।

अहमदाबाद की फैक्ट्री से दबोचा

मामला सामने आने के बाद थानाधिकारी रविन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में दबिश देकर स्वर्ण आभूषण बनाने वाली एक फैक्ट्री से आरोपी रितेश सोनी को धर दबोचा।

आरोपी करीब एक साल 8 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई में ASI तपेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अजीत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल मोजूराम, कॉन्स्टेबल ज्ञानचन्द, प्रेमाराम शामिल रहे।

Previous Post

2-बाइक में भिड़ंत के बाद आग लगी, 3 की मौत:कई फीट उछलकर दूर गिरे, शवों के टुकड़े हुए, एक युवक जिंदा जला

Next Post

ट्रैक्टर पलटने से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः गणकेश्वर रोड पर हुआ हादसा, लोगों ने दौड़कर बचाने की कोशिश की थी

Next Post

ट्रैक्टर पलटने से लगी आग, ड्राइवर जिंदा जलाः गणकेश्वर रोड पर हुआ हादसा, लोगों ने दौड़कर बचाने की कोशिश की थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page