• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-टक्कर के बाद दोनों बाइक में लगी आग, 3की मौतः एक गंभीर घायल, शव भी झुलसे; नवरात्र में अंबाजी दर्शन करने जा रहे थे युवक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही जिले के आबूरोड में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों में आग लग गई। मौके पर एक युवक का शव आधा जला हुआ मिला। दोनों बाइक भी पूरी तरह जल गईं।

एक बाइक पर सवार तीन युवक अंबाजी दर्शन करने जा रहे थे। जबकि अन्य बाइक पर सवार युवक अपने घर जा रहा था। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया।था। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया।हादसा आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में तलवार नाका के पास देर रात करीब 2 बजे हुआ।

टक्कर के बाद दोनों बाइक में लगी आग

एएसआई रामनाथ ने बताया- देर रात बाइक सवार रतन (18) पुत्र साजाराम, निवासी चनार, जोराराम (19) पुत्र पन्नाराम और राजू (15) पुत्र लसा गरासिया अंबाजी के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पुत्र लसा भील आबूरोड से अपने घर मधुवा जी मंदिर लौट रहा था।

इस दौरान आबूरोड-रेवदर स्टेट हाईवे पर तलवार नाका के पास दोनों तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर होगई। टक्कर होते ही दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई।

लहूलुहान और जले हुए मिले शव

हादसे में अंबाजी जा रहे दो युवकों रतन और जोराराम सहित सामने से आ रही बाइक पर सवार गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आग लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जबकि अन्य युवकों के शव क्षत-विक्षत और लहूलुहान हालत में मिले। हादसे में दोनों बाइक भी पूरी तरह जल गईं।

एक गंभीर घायल

वहीं, एक युवक राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को आबूरोड उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शव मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों बाइकों को मौके से हटवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के कारण हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Previous Post

सिरोही-संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी-घर में घुसकर स्टेनगन और एके-47 से भून देंगे

Next Post

2-बाइक में भिड़ंत के बाद आग लगी, 3 की मौत:कई फीट उछलकर दूर गिरे, शवों के टुकड़े हुए, एक युवक जिंदा जला

Next Post

2-बाइक में भिड़ंत के बाद आग लगी, 3 की मौत:कई फीट उछलकर दूर गिरे, शवों के टुकड़े हुए, एक युवक जिंदा जला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page