• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बरलूट-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 19, 2026
in Local
0
बरलूट-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-बलात्कार के प्रकरण मे वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार डॉ. अजेय सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व  मनीष चारण, वृताधिकारी वृत सिरोही के निकटतम सुपरविजन मे  कैलाशदान बारठ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट के नेतृत्व में पुलिस थाना बरलूट टीम द्वारा दिनांक 17.10.2026 को बलात्कार के प्रकरण में वांछित अभियुक्त चंपकलाल उर्फ चम्पत को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 26.09.2026 को परिवादिया/पीडिता ने एक रिपोर्ट दी कि पीडिता को आरोपी चंपकलाल उर्फ चम्पत अपनी मोटरसाईकिल पर बैठाकर सह आरोपी शंकरलाल माली के कृषि कुये पर लेकर गया जहां पर आरोपी शंकरलाल ने पीडिता के साथ गलत व खोटा काम किया उसके बाद अभियुक्त जितेन्द्र पुरोहित ने भी पीडिता को अपनी कार में बैठाकर ले जाकर पीडिता के साथ गलत व खोटा काम किया वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः- प्रकरण में आरोपिगणों की तलाश हेतु उनके सम्भावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई तो मुखबीर सुचना एवं तकनिकी सहायता से दिनांक 05.10.2026 आरोपी जितेन्द्र पुरोहित को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 17.10.2026 को आरोपी चम्पकलाल उर्फ चम्पत माली को मुखबीर सूचना पर जावाल से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपी शंकरलाल माली की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः- चंपकलाल उर्फ चम्पत पुत्र ताराराम जाति माली उम्र 42 साल निवासी जावाल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
01.  कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बरलूट।
02.  गजेन्द्र कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना बरलूट।
03.  नरेन्द्र कुमार कानि. नम्बर 28 पुलिस थाना बरलूट। (विशेष भूमिका)
04.  मदनलाल कानि. नम्बर 1056 पुलिस थाना बरलूट।
05.  सुरेश कुमार कानि. नम्बर 1046 पुलिस थाना बरलूट।

Previous Post

दिपावली पर्व पर इस बार तखतगढ शहर को सुंदर व स्वच्छ आकर्षक बनाने को लेकर नगर पालिका करेगी नवाचार

Next Post

खिंवाड़ा-गाधी में स्कोर्पियो की  टक्कर से बुजुर्ग की मौतः पैदल घर जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Next Post
खिंवाड़ा-गाधी में स्कोर्पियो की  टक्कर से बुजुर्ग की मौतः पैदल घर जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खिंवाड़ा-गाधी में स्कोर्पियो की  टक्कर से बुजुर्ग की मौतः पैदल घर जाते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page