PALI SIROHI ONLINE
चाणोद-मां आशापुरा के प्रति आस्था के साथ पादरली से नाडोल शुक्रवार को दो दिवसीय धार्मिक संघ पहुंचा। संघ गुरुवार को आशापुरा माताजी के जयकारे लगाते हुए ध्वजा के साथ रवाना हुआ। इसमें 80 श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालु गुरुवार को दादाई गांव स्थित जोकर माता मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन किए। इसके बाद आशापुरा माता के जयकारे लगाते हुए आगे रवाना हुए। नाडोल में आशापुरा माता के दरबार में माथा टेका। देश की खुशहाली की कामना की। अच्छी बारिश की प्रार्थना की।




