• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-भील समाज का वार्षिक मेला 26-27 मार्च को, बैठक में तैयारियों पर चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 12, 2026
in Local
0
सुमेरपुर-भील समाज का वार्षिक मेला 26-27 मार्च को, बैठक में तैयारियों पर चर्चा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर-भील समाज के आराध्य देव श्री पाबूजी महाराज का वार्षिक मेला इस वर्ष 26 व 27 मार्च को जवाई नदी स्थित मेला स्थल पर होगा। मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को सुमेरपुर स्थित पाबूजी महाराज मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। अध्यक्षता राजाराम भील गोगरा ने की। इसमें जोधपुर संभाग के कार्यकर्ता व समाजबंधु मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष 26 मार्च को मेला भरेगा तथा 27 मार्च को समापन होगा। मेले की व्यवस्थाओं व तैयारियों का जायजा लिया गया। समाज के लोगों ने मेला स्थल पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई।

बैठक में बताया कि जवाई पुल निर्माण के ठेकेदार व नगर पालिका शिवगंज की ओर से मेला स्थल पर गंदगी फैलाई है। अवैध रेती खनन के कारण नदी क्षेत्र में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। समाज की ओर से बैठक में प्रस्तावपारित कर चेतावनी दी गई कि प्रशासन द्वारा मेला स्थल की सफाई, गड्डों को भरने व पत्थरों को हटाकर समतलीकरण की व्यवस्था नहीं की तो समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। समाज के लोगों ने बताया कि हर साल पालिका द्वारा मेला स्थल की सफाई कराई जाती थी। इस बार नदी क्षेत्र में मलबा व कचरे के ढेर पड़े हैं। समाजजनों ने यह भी कहा कि नगर पालिका की ओर से नदी में कचरा डालने पर 21 हजार रुपए जुमनि काप्रावधान है, बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

समय रहते सफाई नहीं करवाई तो भील समाज रोड जाम करने का निर्णय ले सकता है। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भील चूली, उपाध्यक्ष टेकाराम, सुदामाराम, नाथुराम, दिनेश कुमार, मुपाराम, गणपत कुमार, जोहराराम, महेंद्र कुमार, मोडाराम, नितेश कुमार, भोणाराम, शंकरलाल, हिम्मताराम, सोमाराम, मंगलाराम सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

Previous Post

सिरोही-झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 2 अवैध क्लिनिक सीज

Next Post

श्री अनोपदासजी महाराज का  मेला दांता भीमाणा में 92 वां कार्यक्रम आयोजित किया।*

Next Post

श्री अनोपदासजी महाराज का  मेला दांता भीमाणा में 92 वां कार्यक्रम आयोजित किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page