• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सीएचसी फालना में कल होगा रक्तदान शिविर, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग होगा रक्त*

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 16, 2026
in Local
0
सीएचसी फालना में कल होगा रक्तदान शिविर, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग होगा रक्त*

PALI SIROHI ONLINE

सीएचसी फालना में कल होगा रक्तदान शिविर, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोग होगा रक्त

फालना। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फालना में कल दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन डॉ. विकास मारवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली के निर्देशन में तथा डॉ. हितेंद्र वागोरिया, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाली के नेतृत्व में किया जाएगा।

शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से एकत्रित रक्त का उपयोग जिले की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा। इससे गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर महिलाओं को समय पर सहायता मिल सकेगी।

सीएचसी फालना के चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय बेदी ने आमजन, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है तथा आपका रक्त किसी जरूरतमंद गर्भवती महिला के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

*रक्तदान करें, मातृ जीवन बचाने में सहभागी बनें।*

📍 स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फालना
दिनांक: 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

Previous Post

नर्सिंग अधिकारी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भंवर दास वैष्णव का किया बहुमान

Next Post

बाली कांग्रेस की सूची जारी-वार्ड 8 से ओमप्रकाश, 10 से निशा कवर ओर 11 से झालम सिंह को मिला किस वार्ड में किसको मिला टिकिट पढ़े सूची में

Next Post

बाली कांग्रेस की सूची जारी-वार्ड 8 से ओमप्रकाश, 10 से निशा कवर ओर 11 से झालम सिंह को मिला किस वार्ड में किसको मिला टिकिट पढ़े सूची में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page