PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइपास पर बुधवार रात करीब 9 बजे कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गुजरात निवासी महेश भाई पुत्र फुला भाई राठौड़ और पवन भाई पुत्र प्रताप भाई राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से जालोर के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।12 बाइकों पर रामदेवरा दर्शन करने गए थे दोस्त
फागज दादानवाड़ा निवासी गोपाल भाई ने बताया- गुजरात के 24 दोस्त 11 अक्टूबर को 12 बाइकों पर सवार होकर रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के दर्शन करने निकले थे। 14 अक्टूबर को दर्शन करने के बाद सभी वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान 15 अक्टूबर की रात जालोर शहर के पास बाइपास पर एक कार हाईवे पर चढ़ते समय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महेश भाई और पवन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।




