PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में अग्रवाल महिला मंडल की चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हुई। इसमें सभी छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
चुनाव में प्रमिला अग्रवाल अध्यक्ष, उर्मिला अग्रवाल उपाध्यक्ष, पूनम बसल महामंत्री, रश्मि गुप्ता कोषाध्यक्ष, ललिता जैन मंत्री और नुपुर गर्ग ऑडिटर चुनी गईं। सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में संरक्षक मंडल की अहम भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संभव हो पाया।
अग्रवाल महिला मंडल और संरक्षक मंडल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उम्मीद जताई गई कि नई कार्यकारिणी समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के लिए काम करेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और संरक्षक मंडल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव सफलतापूर्वक पूरा हुआ।




