PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के भीनमाल थाना पुलिस ने गोदाम से तांबे का कबाड़ चोरी करने और खरीदने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया पूरा सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, भादरड़ा रोड निवासी दिनूखां पुत्र हाजी बंशीर खां ने रिपोर्ट दी कि 11 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपने के कर्मचारी गोदाम से करीब 25 से 30 किलोग्राम तांबे का भंगार लेने भेजा। वहां पहुंचने पर गोदाम से तांबे का भंगार और पुराने बर्तन गायब मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को भीनमाल निवासी सुमित कुमार (25) पुत्र कपुरजी को डीकेन कर पूछताछ की। पूछताछ में गोदाम में घुसकर भंगार चोरी करने की बात सामने आने पर उसे पकड़ा गया।
वहीं, चोरी का माल खरीदने के आरोपी उमा कान्त (31) पुत्र शम्भु दयाल, निवासी धमोटा, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश), निवासी सब्जी मंडी क्षेत्र, भीनमाल को भी गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।
कार्रवाई थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक लालाराम, कांस्टेबल थानाराम, मायंगा राम, हरी राम और नेमीचंद शामिल रहे। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा के निर्देशन और वृत्ताधिकारी शंकरलाल मसुरिया के सुपरविजन में की गई।




