• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपूर की बेटी तमन्ना अग्रवाल का पशु प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी और स्नेक लवर ने किया सम्मान,अंग्रेजी पुस्तक लिखकर बढ़ाया सुमेरपुर का मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपूर की बेटी तमन्ना अग्रवाल का पशु प्रेमी, पर्यावरण प्रेमी और स्नेक लवर ने किया सम्मान

32 पेज की अंग्रेजी पुस्तक लिखकर बढ़ाया सुमेरपुर का मान, घर पहुंचकर टीम ने भेंट किया पौधा और गौमाता की तस्वीर

सुमेरपुर। अंग्रेजी पुस्तक लिखकर साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली सुमेरपुर की बेटी तमन्ना अग्रवाल का विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को एनिमल हेल्प रेस्क्यू टीम के संचालक महिपाल रावल, स्नेक लवर अशोक सोनी और पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत मय टीम तमन्ना अग्रवाल के निवास पर पहुंचे।

यहां टीम ने पौधा और गौमाता की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।तमन्ना अग्रवाल ने 32 पृष्ठों की अंग्रेजी पुस्तक ‘Journey of the Love Life’ लिखकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं उनका उत्साहवर्धन कर रही हैं। इसी क्रम में पशु सेवा, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय टीम के सदस्यों ने तमन्ना को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने तमन्ना को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

तमन्ना की उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों में भी खुशी का माहौल है। पुस्तक लेखन के माध्यम से अपनी पहचान बनाने की दिशा में तमन्ना की इस पहल को शहर में सराहना मिल रही है। इस दौरान एनिमल हेल्प रेस्क्यू टीम संचालक महिपाल रावल, स्नेक लवर अशोक सोनी, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, शिवगंज टेंट एसोशिएशन दिनेश अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

वार्ड 17 से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिजः सास-बहू में आमने-सामने टक्कर, आज नाम वापसी की अंतिम तिथि

Next Post

बाली पंचायत समिति वार्ड 10 में बीजेपी के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया तो कांग्रेस से एक, अभी तक जारी नही हुई प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची…

Next Post
बाली पंचायत समिति वार्ड 10 में बीजेपी के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया तो कांग्रेस से एक, अभी तक जारी नही हुई प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची…

बाली पंचायत समिति वार्ड 10 में बीजेपी के दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया तो कांग्रेस से एक, अभी तक जारी नही हुई प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची...

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page