PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में पंचायत समिति चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। एसडीएम रामस्वरूप जौहर के निर्देशन में जांच के बाद पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों की वैध सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कुल 23 वार्डों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के साथ भारत आदिवासी पार्टी (BAP) भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। पार्टी ने कई वार्डों में प्रत्याशी उतारकर दोनों प्रमुख दलों के सामने चुनौती पेश की है। वहीं, विभिन्न वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।
वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति
जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 1 से भाजपा की अमिया, कांग्रेस की जमना कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी पंकू व संतोष कुमार के नामांकन वैध पाए गए हैं।
वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के गमा, भारत आदिवासी पार्टी के बाबू और भाजपा के भूराराम प्रत्याशी हैं। इसके अलावा अन्य वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस की मीरकी बाई और भाजपा की रोपी के नाम शामिल हैं। वार्ड नंबर 20 से भाजपा की कुशवा कुमारी, भारत आदिवासी पार्टी की गवरी और कांग्रेस की प्रिया कुमारी प्रत्याशी हैं।
वार्ड नंबर 21 से भाजपा के संतोष, कांग्रेस की सपना बहन तथा निर्दलीय कोमल और फिरोज कुंवर के नामांकन वैध पाए गए हैं। वार्ड नंबर 22 से भाजपा के दलपत, कांग्रेस के भीमाराम और निर्दलीय चंदन सिंह मैदान में हैं। वहीं, वार्ड नंबर 23 से भाजपा के गणेश, कांग्रेस के सुभाष चंद्र और निर्दलीय भगवान दास के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं।
BAP की एंट्री से मुकाबला हुआ रोचक
इस बार पंचायत समिति चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा भारत आदिवासी पार्टी भी कई वार्डों में अपने प्रत्याशी उतार रही है। ऐसे में चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना है। पार्टी की मौजूदगी से कई वार्डों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबले के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।



