• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नगरपालिका तखतगढ द्वारा सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत 284 प्रकरणों का निस्तारण किया गया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नगरपालिका तखतगढ द्वारा सेवा सेतु अभियान 2026 के तहत 284 प्रकरणों का निस्तारण किया गया

तखतगढ 14 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु अभियान 2026 अन्तर्गत दिनांक 07 से 14.10. 2026 तक नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीमति जयश्री नामा अध्यक्ष महोदया एवम् महेन्द्र कुमार बंजारा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका तखतगढ के निर्देशन में अभियान का संचालन किया गया। अभियान अवधि के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 01 से 25 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् प्राप्त आवेदन 09 निस्तारित 04 प्रकरण, 90ए के तहत् प्राप्त आवेदन 05 निस्तारित 03 प्रकरण, जन्म मृत्यु / विवाह पंजीयन से संबंधित प्राप्त आवेदन विवाह पंजीयन 07 जन्म प्रमाण पत्र 12 मृत्यु प्रमाण पत्र 06 एवं संशोधन जन्म प्रमाण पत्र 25 कुल प्रकरण 50 निस्तारित, नाम हस्तान्तरण प्राप्त आवेदन 12 निस्तारित 09 प्रकरण, पीएम स्वनीधि (प्रथम किस्त 15000 रु) आवेदन 11 निस्तारित 9 (द्वितीय किस्त 25000 रु) आवेदन 5 निस्तारित 3 स्ट्रीट लाईट लगाना से संबंधित प्राप्त शिकायत 28 निस्तारित 28, जन अधार में किये गये अद्यतन / संशोधन आवेदन निस्तारित 43 प्रकरण, बिजली NOC 15 निस्तारित प्रकरण, सफाई सबंधित शिकायत आवेदन निस्तारित 32, नगर निकाय चुनाव 2026 की अमानत राशि के आवेदन 55 का निस्तारण किया गया एवं ऊर्जा संबधित प्रकरणो का निस्तारण 15 एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स 06 प्रकरण निस्तारित किये एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (तृतीय किश्त राशि 100000 रु) लाभार्थी 15 (द्वितीय किश्त राशि 50000 रु) लाभार्थी 12 प्रकरण निस्तारित किये गये एवं शहरी निकायो में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त एवं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, नालियों की मरम्मत, फेरोकंवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, आवारा पशुओं को पकडने का कार्य किया गया एवं शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया।

उक्त सेवा सेतु अभियान 2026 शिविर में अध्यक्ष श्रीमति जयश्री नामा एवम् अधिशाषी अधिकारी l महेन्द्र बंजारा द्वारा सेवा सेतु अभियान 2026 में प्राप्त आवेदन को शीघ्र निस्तारित कर आम-जन को राहत प्रदान करवाई गई। उक्त शिविर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री रतनलाल सांखला, गोपाराम चौहान कनिष्ठ सहायक, चन्द्रवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक एवं पार्षदगण व समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Previous Post

99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन

Next Post

तखतगढ-वार्ड 16 व 19 की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने उठाई आवाज,पार्षद अनराज मेवाड़ा और पार्षद सरोज मेवाड़ा ने अधिशासी अधिकारी को भेजा पत्र

Next Post
तखतगढ-वार्ड 16 व 19 की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने उठाई आवाज,पार्षद अनराज मेवाड़ा और पार्षद सरोज मेवाड़ा ने अधिशासी अधिकारी को भेजा पत्र

तखतगढ-वार्ड 16 व 19 की समस्याओं को लेकर पार्षदों ने उठाई आवाज,पार्षद अनराज मेवाड़ा और पार्षद सरोज मेवाड़ा ने अधिशासी अधिकारी को भेजा पत्र

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page