PALI SIROHI ONLINE
पाली पुलिस की बडी सफलता, लुट नकबजन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश पुलिस थाना देसुरी द्वारा लूट, नकबजनी एवं चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही शातिर गैंग का पर्दाफाश मकानों, मंदिरों एवं महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने वाली गैंग के 03 शातिर आरोपी गिरफतार शेष गैंग के सदस्यो की तलाश जारी गैंग के प्रत्येक सदस्य का सुनियोजित कार्य होना बताया जिसमे मोटरसाइकिल राइडर से लेकर रैकी करना, वारदात को अंजाम देना और निगरानी रखना था पीडित द्वारा विरोध करने या जाग जाने पर हथौड़ी एवं सरियों से हिंसक रूप से हमला कर लुट एवं नकबजनी को
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक पाली मोनिका सेन आईपीएस के निर्देशानुसार किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, रतनाराम जी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी उरजाराम के नेतृत्व में गौडवाड क्षेत्र में लगातार संपत्ति की संबंधित अपराधो की बढोतरी होने से जिला स्तर पर समीक्षा कर गौडवाड क्षेत्र के थानो में हो रही लगातार लूट, नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया तथा जिला स्तर पर निर्देशित कर तकनीकी एव अन्य सहयोग प्रदान कर घटित आपराधिक वारदातों को ट्रेस आउट कर आरोपियों की पहचान करने तथा घटनाओं का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए जिस पर विशेष रूचि ली जाकर संदिग्ध लोगो का डेटा बेस तैयार कर तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ की गई जिस पर करीब तीन दर्जन वारदातो का खुलासा हुआ ।
किए गए प्रयासः वारदातो का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा जगह बजगह से हुई चोरी लुट नकबजनी का एक डाटा तैयार किया गया। गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए डाटा के अनुसार देसुरी रानी नाडोल सादडी आदि से विभिन्न स्थानों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया। वैज्ञानिक एंव तकनीकी साक्ष्य संकलित कर विभिन्न जगहो से भौतिक जानकारी एंव आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार दिन रात अथक परिश्रम करते हुए मानवीय आसुचना, मुखबीर तंत्र, तकनीकी सुचना एव विश्लेशण तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एंव परम्परागत पुलिसिंग के माध्यम से छोटी से छोटी सुचना का सत्यापन किया गया। टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एंव पूर्व में चालानशुदा नकबजन एंव आपराधिक प्रवृति के लोगों से जांच पडताल कर आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीम की अथक मेहनत एंव प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप सक्रिय आरोपियों द्वारा की जा रही लूट, नकबजनी एवं चोरी की वारदातों का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों ने करीब 30 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें पुलिस थाना देसूरी, रानी, सादड़ी, खिंवाड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों एवं राजसमंद जिले में भी की गई वारदातो को अंजाम देना शामिल हैं।
तरीका वारदात
उक्त गिरोह का बडा खुलासा हुआ तथा लुट चोरी वारदातो में सलिप्त 03 शातिर आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार आरोपी सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा रात्रि में मकानों एवं मंदिरों में प्रवेश कर चोरी की जाती थी। वारदात के दौरान यदि परिवार का कोई सदस्य जाग जाता, तो आरोपी हथौड़ी, सरिया आदि से हमला कर उसे घायल करने के बाद चोरी का माल लेकर फरार हो जाते थे। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा सुनसान रास्तों, खेतों, बेरों एवं अन्य एकांत रास्तो पर अकेली जा रही महिलाओं तथा खेतों में काम कर रही महिलाओं को निशाना बनाकर उनके सोने-चांदी के आभूषण जबरन लूटने की वारदातें भी की जाती थीं। आरोपी वारदात से पूर्व संबंधित मकानों एवं स्थानों की रेकी करते थे। इसके लिए वे आसपास के खेतों में मजदूरों के रूप में काम करते हुए स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखते थे तथा जानकारी जुटाते थे कि किन स्थानों पर महिलाएं अकेली रहती हैं तथा कच्चे रास्तो की भोगौलिक स्थितियो की पुष्टि करने के बाद आरोपी अचानक वारदात को अंजाम देते थे। वे मोटरसाइकिलों से ऐसे रास्तों का उपयोग करते थे, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने की संभावना कम होती थी। वारदात के बाद कच्चे रास्तों से फरार होने का प्रयास करते थे, जिससे उनकी पहचान करना कठिन हो सके।
पुलिस टीम
1 उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी पाली
2. शैतानसिह सउनि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
3 रघुवीर सिंह सउनि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
4सुरेन्द्र सिह सउनि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (विशेष भुमिका)
5 अर्जुन राम मुआ 1222 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
6 धर्मेन्द्र कुमार कानि 791 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली(विशेष भुमिका)
7राकेश कुमार कानि 1830 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली 8विक्रम कानि 1348 पुलिस थाना देसी जिला पाली
(विशेष भुमिका)
9. संतराम कानि 1337 वृत कार्यालय बाली जिला पाली(विशेष भुमिका)
10 देवीलाल कानि 1710 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
11. गौरव कानि 1784 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
12. खुशीराम कानि 775 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
13 श्रवण कुमार कानि चालक 1651 पुलिस थाना देसुरी
1 अंकित रिकानि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
15.हिम्मत राम चालक 112 वाहन पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
सहयोग टीम
01. गौतम आचार्य साइबर सउनि सैल पाली
02. ल जोगेन्द्र कानि साइबर सैल पाली
03. भुवनेश्वर चारण मुआ 146 पुलिस थाना केलवाडा जिला राजसमंद
04. महिपाल कानि 228 पुलिस थाना केलवाडा जिला राजसमंद
05. रितेश कुमार कानि 206 पुलिस थाना केलवाडा जिला राजसमंद
स्वीकार वारदात :-
01. प्रकरण सं. 92/2026 U/S 305(a).331 (8) BNS 2023 ग्राम गुडा अखैराज मे गुडा अखैराज मे घर के अन्दर से बुजुर्ग व्यक्ति के सर पर हथौडे से वार कर नकदी एवं सोने के आभुषण ले जाना ।
02. प्रकरण सं 128/2026 309 BNS 2023 में खेत में काम कर रही महिला का कान तोडकर कान के आभूषण ले जाना ।
03. प्रकरण सं 111/2026 U/S 305(a)334 (5) BNS 2023 कस्बा छोडा में बंद मकानो के ताले तोडकर नकदी जेवरात चोरी कर ले जाना ।
04. प्रकरण सं 01/2026 दिनांक 01.01.2026 धारा 303 (2) BNS 2023 वारदात स्वीकार
05. 25/11.02.2026 धारा 303 (2) BNS 2023 वारदात स्वीकार
06. ग्राम छोडा में माह जून 2026 मे दो बार चोरी की वारदात
07. ग्राम जोबा मे माह जुलाई 2026 में माताजी मंदिर में चोरी
08. ग्राम कोटडी में पंचायम के पास सडक किनारे सुने मकान में चोरी
09. ग्राम अटाटिया मे दिनांक 30.09.2026 को जणवा चौधरी के घर में चोरी
10. ग्राम घाणेराव मे 28.09.2026 को नागणेची माता मंदिर मे चोरी
11. ग्राम नारलाई मे मई माह 2026 में सुन्धा माता मंदिर में चोरी
12. ग्राम नारलाई मे मई माह 2026 मामाजी मंदिर में चोरी
13. ग्राम आना मे अलग अलग समय पर तरीकी माता मंदिर मे दो बार चोरी
14. थाना सादडी क्षेत्र मे सुथारो के गुडा में किराने की दुकान पर हनुमान मंदिर पर सुरवानिया मुदिर निजी रहवासी मकान पर, जाटों का गुडा घर में चोरी, तनोट माता मंदिर में चोरी, गिराली में तीन सुने मकानो मे चोरी शीतला माता मंदिर मादा मे चोरी राजपुरा में मोटरसाकिल की और घर में चोरी
15. पुलिस थाना क्षेत्र रानी में नोडोल में देवासियो की ढाणी में चोरी नाडोल मे बायोसा मंदिर में चोरी, किशनपुरा मे घर मे चोरी, नाडोल स्कूल में कैमरो की चोरी रानी रोड नाडोल मे जैन मंदिर मे चोरी, नाडोल बस स्टैण्ड पर मंदिर मे चोरी सोमेसर के पास भादरलाउ में चोरी नाडोल मे माइन्स के पास सीरवी के घर में चोरी
16पुलिस थाना खिवाडा लापी गांव मे चोरी
17. पुलिस थाना केलवाडा राजसमंद क्षेत्र में दर्जन से ज्यादा मंदिरो घरो मे चोरी करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार मुलजिम;;-
01 पुनाराम पुत्र मावाराम उम्र 22 साल निवासी गवार पुलिस थाना केलवाडा जिला रासमंद
02 जीतेन्द्र कुमार पुत्र भबुतलाल उम्न्न 32 साल निवासी काकरवा पुलिस थाना केलवाडा
03 भरतनाथ पुत्र केसरनाथ उम्र 23 निवासी वरकाना पुलिस थाना रानी




