• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिला परिषद वार्ड-21 से भाजपा की ममता निर्विरोध निर्वाचितः कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 14, 2026
in Local
0
पाली जिला परिषद वार्ड-21 से भाजपा की ममता निर्विरोध निर्वाचितः कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिला परिषद वार्ड-21 से भाजपा की ममता निर्विरोध निर्वाचितः कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ खारिज

पाली-पाली जिला परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 21 से भाजपा प्रत्याशी ममता राजपुरोहित निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।

उनके सामने कांग्रेस की ममता देवी ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान उनका नामांकन खारिज हो गया। ऐसे में इस वार्ड से ममता राजपुरोहित के अलावा कोई दूसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा।

आधिकारिक आदेश होना बाकीबताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी का नामांकन निर्धारित आयु संबंधी पात्रता पूरी नहीं होने के कारण खारिज किया गया। हालांकि, नामांकन खारिज होने के आधिकारिक कारण की पुष्टि निर्वाचन विभाग के आदेश से होना बाकी है। मतदान से पहले ही वार्ड 21 का परिणाम सामने आने से यह सीट चर्चा में है। निर्विरोध निर्वाचित होने पर सांसद सेवा केंद्र में भाजपा पदाधिकारियों ने ममता राजपुरोहित का बहुमान किया। अब अन्य वार्डों में प्रत्याशियों के बीच होने वाले चुनावी मुकाबले पर नजर रहेगी।

33 वार्डों के लिए 151 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

जिला परिषद के 33 वार्डों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान कुल 151 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान वार्ड 21 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद भाजपा की ममता राजपुरोहित निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।

Previous Post

तखतगढ-नायब तहसीलदार की टीम ने दो गौशालाओ का किया निरीक्षण

Next Post

कुण्डाल गांव में शिशु घर का शुभारंभः 7 माह से 3 साल तक के बच्चों को मिलेगी पोषण और देखभाल की सुविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page