PALI SIROHI ONLINE
पाली पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2026*
*जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य एवं पंच व सरपंच मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित*
पाली, 14 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायती सदस्यों के लिए मतदान एवं पंच व सरपंच चुनाव कार्यक्रम निर्धारित तिथि को सम्पन्न करवाए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ बजरंगसिंह ने बताया कि चुनाव घोषणा कार्यक्रमानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान प्रथम चरण में 22 अक्टूबर, 2026 (गुरुवार), द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) को होगा। इसी प्रकार पंचायतीराज संस्थाओं के पंच व सरपंच पद के लिए मतदान प्रथम चरण में 24 अक्टूबर, 2026 (शनिवार), द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को करवाए जाएंगे।
इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना के साथ पठित, परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के प्रावधानों के अधीन राजस्थान के राज्यपाल द्वारा मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, ताकि संबंधित क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।




