PALI SIROHI ONLINE
पिंडवाड़ा-पुलिस ने मंगलवार को रीको एरिया सिरोही रोड स्थित बाड़मेर तड़का होटल पर दबिश दी। कार्रवाई में देशी शराब के 15 पव्वे, अंग्रेजी शराब के 26 पव्वे और 29 बीयर जब्त की गईं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को होटल पर चंडीगढ़ और हरियाणा निर्मित शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिली थी। थानाधिकारी चैलसिंह की निगरानी में एएसआई मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी नारायणसिंह (28) निवासी पालड़ी जोधा, जिला नागौर बताया गया।




